भंडारे के साथ ही महा शिव रात्रि महोत्सव सम्पन्न हो गए। भंडारे से पूर्व यज्ञ आयोजित कर समूचे विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई। मंडीश्वर महादेव, महाकालेश्वर व पुरुषार्थी धर्मशाला मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया।
राम बाग रोड पुरुषार्थी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को रात में जागरण के माध्यम से भक्ति की रस धार बही। रात भर भक्त जन भक्ति रस में डूबे रहे। इससे पहले पंडित सुरेंद्र कुमार ने पूजन कराया जिसके यजमान यजमान जगदीश प्रसाद रहे। भगवान शिव की च्योति को भी इन्होंने ने प्रचंड किया। सुबह को पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। गुल छप्पर के शिव मंदिर में  शनिवार को भी भोले बाबा के दर्शन करने वालों ने जल अर्पित किया। अनेक जगह  यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों मे कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हो गया। शुक्रवार की रात अनाज मंडी स्थित मंडीश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रू द्राभिषेक कराया गया। रूद्राभिषेक पं. हर्ष मणी भारद्वाज द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान सांसद प्रदीप चैधरी, विकास गर्ग, रितु गर्ग, मोल्हड़ मल गर्ग, रमेश चंद गर्ग, सभासद शालू चैधरी, पूजा पाल, रुचि गर्ग, दिनेश गोयल, अनिता गोयल, सुनील जिंदल, सपना जिंदल, मनोज गोयल आदि रहे।