नगर की पंचायती धर्मशाला रामलीला भवन में भाजपा नेताओं का भारी जमावड़ा जुटा। वर्तमान सांसद व प्रत्याशी प्रदीप चैधरी की जीत के लिए पवित्र यज्ञ करने के साथ ही चुनावी शंखनाथ करते हुए वाक्ताओं ने भाजपा की जीत का संकल्प दोहराया।

परिसर में आयोजित यज्ञ पं. रोहित शर्मा के पुरोहित्व में मुख्य यजमान सांसद प्रदीप चैधरी ने सम्पन्न कराया। वक्ताओं जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, लोकसभा प्रभारी मनोज सैनी, विधायक किरत सिंह, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, संयोजक प्रमोद सैनी अट्टा, पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार, जिपंस सुशील कम्हेडा, रामदास सैनी, राजेश गांधी, मांगेराम सैनी, शिवराज रोड, नानौता चेयरमैन अफजाल खान, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम ने मोदी की हैट्रिक लगवाने की बात कहते हुए धर्मशाला से चुनावी अभियान का षुभारंभ किया। मोदी सरकार के कामों आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास, राशन, शौचालय निर्माण के साथ ही चन्द्रयान अभियान, धारा 370 हटाने, राम मन्दिर निर्माण, दुनिया में भारत का परचम फहराने की चर्चा करते हुए सांसद प्रदीप ने अपनी खामियों को नजर अन्दाज करते हुए मोदी योगी के हाथ मजबुत करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यलाय का भी उद्घाटन किया गया। संचालन जितेन्द्र जागलान ने किया। जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आत्मा सिंह, औमपाल पांचाल, सभासद नीरज अग्रवाल, गुरमीत, अजय, पूजापाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उमा शर्मा, अरविन्द बालियान, मोहकम सिंह, शशांक, रविशंकर गर्ग, कश्यप कुमार फौजी, मनोज गोयल, अरविन्द प्रधान, पप्पु रादौर, ठाठ सिंह, प्रधान बाबुराव, विकास, संजय कम्हेडा सहित कई प्रधान रहे।