VIDEO: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के डिडौली कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी समारोह में तमंचा लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक डीजे पर डांस के दौरान तमंचा लहराता नजर आ रहा है. बता दें कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक बैंकट हॉल में रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 11 बजे डीजे पर डांस हो रहा था, इस दौरान एक युवक ने हाथ में तमंचा लहराया और डांस करने लगा. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. तो वहीं आसपास मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल वीडियो के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी है.
from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/RvZxO4o
0 टिप्पणियाँ