VIDEO: जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई. फौजी का नाम अखिलेश यादव था और उम्र 40 वर्षीय. जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक गांव सरनऊ पहुंचा. सेना के जवान की मौत की खबर सुनते ही शाम से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों का सेना के जवान के घर पहुंचे. 2002 में अखिलेश यादव सेना में भर्ती हुए थे. वर्तमान में जवान राजौरी में ड्यूटी कर रहे थे. संदिग्ध परिस्थिति में फौजी अखिलेश यादव के गले में गोली लगने की पुलिस और सेना जांच कर रही है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/1wK8mLj