गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के स्थापना दिवस पर आयोजित यज्ञ में आहूति डालते यजमान व अन्य

श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज का स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुरातन संस्कृति एवं सभ्यता को जीवन्त रखने व छात्र-छात्राओं मे संस्कार के प्रवाह हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा सुन्दर कांड का पाठ भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ  राम-दरबार के समक्ष प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। गणेश वंदना के साथ सुन्दर कांड पाठ को आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया। संगीतमय भजन कीर्तन द्वारा सम्पूर्ण विद्यालय का वातावरण राममय हो गया।  छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य यजमान उमेश गोयल एवं उषा गुप्ता रही। कार्यक्रम में राकेश तायल, नीरज अग्रवाल, संजयकान्त गुप्त, विकास मित्तल, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।