सेवा दिवस पर गंगोह सीएचसी में मरीजों को फल वितरित करते लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल सदस्य

गंगोह- लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल ने मंगलवार को सेवा दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब ने कुमार मानू के जन्म दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों की तीमारदारी करने के साथ-साथ उनकों फल वितरित किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. रोहित वालिया ने कहा कि जो लोग गरीब व मजलूमों की सेवा करते है ईश्वर उनकी झोली कभी खाली नही रहने देता। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं अगर स्वास्थ्य के लिए हाथ बटाएं तो बीमारियों को काफी कम किया जा सकता है। लायंस क्लब अध्यक्ष आदेश गर्ग व वरिष्ठ लायन अरविंद कपूर ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य जुडा है। खान-पान का भी स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को संस्था ने फल व दूध के पैकेट वितरित किए। संस्था सदस्यों ने मरीजों का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर लायन अरविंद टेबक, लायन तलविन्द्र कपूर, सपना टेबक, पल्लवी अरोड़ा, रवि शंकर, रोहित गोयल, सचिन गोयल, रघुनन्दन गोयल, सुशील ऐरन, प्रदीप तायल, वासु गोयल आदि ने सेवा कार्यो में हाथ बंटाया। कार्यक्रम संयोजक ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।