आर्य समाज का 139 वां वार्षिक उत्सव 17 से 19 मार्च तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनेक आयोजन किए जाएंगे।
महर्षि दयानंद सरस्वती का 200 वां जन्म दिन भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आर्य समाज ने अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। आर्य समाज भवन को सजाने संवारने के अलावा लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की जा रही हे। संस्था के देवेंद्र कुमार प्रधान ने बताया कि 17 मार्च को कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ से होगा। यज्ञ के बाद इसके बाद महर्षि दयानंद सरस्वती जी के  200 वें जन्म दिन को लेकर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। बाइपास मार्ग प्रभा गार्डन से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो यहां से आरंभ होकर प्रमुख मार्ग से होते हुए आर्य समाज मंदिर पर समाप्त होगी। इसके बाद  18 व 19 मार्च को तीन सत्रों में भजन व प्रवचन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक विद्वान व भजन गायक शामिल होंगे।