पडौसी राज्य हरियाणा का नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपाईयों व सैनी समाज के लोगों ने खुशी जताई है।

आॅल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. औमपाल सिंह सैनी ने कहा है कि पीएम मोदी जहां देश को पुनः विश्वगुरु का दर्जा दिलाने को प्रयासरत है, वही पिछडों व अतिपिछडों को सम्मान दिलाने में लगा है। नायब सिंह सैनी को सीएम बनाकर उन्होंने पिछडों को सम्मान दिया है। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र जागलान, देहात अध्यक्ष मांगेराम सैनी, नवीन सैनी, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश आर्य, जिपंस रामदास सैनी, एडवोकेट इलम चंद सैनी, किसान विजेन्द्र सैनी, रजत सैनी, पंकज सैनी आदि ने खुशी जताई है।