साईबर क्राईम के नये नये तरीके खोजकर ठगी करने का काम जोर शोर से जारी है। शुक्रवार को भी एक सर्राफा व्यवसाई अपनी समझदारी से ठगी का शिकार होते होते बच गया।
अम्बा विहार कालोनी निवासी सर्राफ राजेश काका के पास व्हाटसअप काॅल करके पुलिस इंस्पैक्टर बनकर उसके लडकों के बारे पूछा तो वह और उसकी पत्नी हडबडा गये। उन्होंने एक के दुकान व दुसरे के कालेज जाने की बात बताई। तो उधर से मोबाईल पर छोटे लडके के बदमाशों के साथ पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर पकडे जाने की बात कही गई, और बेटे को बचाने की एवज में आॅनलाईन 80 हजार की मांग की। यह बात सुनते ही उसकी पत्नी रोने लगी। इस दौरान राजेश ने कालेज में फोन करके लडके के स्कूल में होने की पुष्टि की। इसके बाद व्यापारी ने फोनकर्ता को लम्बे हाथों ले लिया। रुख बदलते ही आरोपी ने बात खत्म करदी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। जिसने कार्यवाही की बात कही।