कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा द्वारा एक बार फिर से प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। रविवार को गंगोह आवास पर पहुंचने के बाद उन्हें बधाई देने के साथ ही मिठाई भी बांटी गई।

शनिवार शाम भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की जारी पहली सूची में ही सांसद प्रदीप चैधरी का नाम आ गया। जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदीप चैधरी को फोन पर ही बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रविवार दोपहर सांसद के अपने कालेज मार्ग स्थित आवास पर आने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता उनके आवास पर इकट्ठा हो गए। जैसे ही वह गंगोह पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठा लिया और नारेबाजी करते हुए आवास पर ले गए। वहां सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। प्रदीप चैधरी ने कहा कि इस बार भी वह विकास कार्यो को गति देंगे। उन्होने इस बार भी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश चैधरी, संजय चैधरी, सुशील चैधरी, नगराध्यक्ष राजेश गांधी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उमा शर्मा, सुशीला धीमान, नीरज अग्रवाल, कुमार फौजी, सुशील कुमार, नाथी राम, अंकुर, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, अंकुर प्रजपति आदि शामिल रहे।